कार्यषाला में संत षिवकांत सिंह महाराज का जैविक कृषि की महता पर विषेष व्याख्यान

स्वयंसेवी संस्था Samarpan, Nayi Azadi Abhiyan and Nabard के द्वारा स्वामी विवेकानंद किसान क्लब, पिपचो के सदस्यों के लिए एकदिवसीय आधारस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यषाला का आयोजन किया गया। मौके पर पूणे से आये संत षिवकांत सिंह महाराज, का जैविक कृषि की महता पर विषेष व्याख्यान हुआ। कार्यषाला में मुख्यरूप से डालसा के बालेष्वर राम, मीरा कुमारी, संस्था सचिव इन्द्रमणि साहू, कृषि विषेषज्ञ राम किसुन सुंडी, महेन्द्र राणा आदि उपस्थित थे। मौके पर क्लब का कार्यालय का भी उद्घाटन संत षिवकांत सिंह महाराज के द्वारा किया गया।
संत षिवकांत सिंह महाराज ने कहा कि किसान क्लब के जरिये समय पर ऋण की उपलब्धता, तकनीक अंतरण, जागरूकता और क्षमता निर्माण होगा और गांवों का विकास होगा। उन्होंने जैविक कृषि, गौपालन और पर्यावरण सुरक्षा के दिषा में पहल करने पर बल दिया। 
कृषि विषेषज्ञ राम किषुन सुंडी कहा कि किसान क्लब की सक्रिय भागीदारी से गांव से पलायन, बेरोजगारी और कुपोषण मिट सकता है। उन्होंने गाय, माय और धरती की रक्षा करने व सम्मान देने की बात कही। 
संस्था सचिव इन्द्रमणि साहू ने कहा कि किसान आज सबसे ज्यादा उपेक्षित है। इस उपेक्षा के खिलाफ हमारा यह किसान क्लब एक प्रेषर ग्रुप के रूप में काम करेगा। 
कार्यक्रम में समाजसेवी कार्यक्रम समन्वयक आषीष कुमार, नारायण शर्मा, रामचंद्र राणा, लालधारी राणा, खेमन साव, धनेष्वर राणा, महेन्द्र कुमार, मेरियन सोरेन, बसंती देवी, सुनिता देवी, चंद्रिका महतो, षिव कुमार शर्मा, देवनारायण शर्मा, दिनेष राम, प्रसादी राणा सहित गांव के 60 महिला-पुरूषों ने भाग लिया।  
एक अन्य खबर के अनुसार संस्था द्वारा नवदीप किसान क्लब, लतबेधवा के किसानों और कृषि विषेषज्ञों का सहमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया सरीता देवी, संस्था सचिव इन्द्रमणि साहू, रामकिषुन सुंडी, अजय सिंह, महादेव सिंह, शत्रुधन सिंह, अनिता देवी, बीएन सिंह, शीला देवी, बलराम सिंह सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।